Ads Top

कई फायदे हैं ब्रेकअप के भी पढ़िए Emotional Pain of a Breakup can be Deep and Powerful

"Breakup" ये शब्द किसी भी जोड़े के लिए बहुत ही दुःख भरा होता है क्यूंकि कोई भी प्रेमी जोड़ा आपस में ऐसी Situation को नहीं पसंद करता कारण उनका एक दूसरे के प्रति होने वाला भावनात्मक संबंध हैं।

ब्रेकअप का दर्द वहीं जान सकता है जो इससे गुजर चुका हो, कई फायदे हैं ब्रेकअप के भी पढ़िए:
breakup-can-be-deep-and-powerful


लंबे समय से Serious Relationship में रहने के बाद अचानक रिश्ते का टूट जाना बहुत दर्दनाक होता है। कुछ लोग तो Breakup के बाद इतने Depression में चले जाते हैं कि उन्हें लगता है कि अब उनकी दुनिया में कुछ नहीं बचा।

क्या आपको पता है कि ब्रेकअप के भी कई फायदे हैं? 

दिल टूटने के बाद हमें ये पांच बातें समझ आती हैं...जरूरी नहीं आप जिसे चाहे वहीं आपको मिले रिश्ते की अगर शुरुआत अच्छी हो तो ऐसा जरूरी नहीं है कि इसका अंजाम भी अच्छा होगा।

Breakup करने के फ़ायदे :

जब किसी के साथ आप प्यार में होते हैं तो आप हर समय उनके आस-पास, उनके साथ रहना पसंद करते हैं। लेकिन जब रिश्ते में थोड़ी दिक्कतें आने लगती है तब दूरी बढ़ने लगती है। वह लाइफ में मूवऑन करने लगते है लेकिन आप तब भी उनसे वहीं उम्मीद करते हैं।

Breakup के बाद सबसे पहला सबक जो मिलता है वह यह है कि दिल की हर ख्वाहिश पूरी होनी मुमकिन नहीं है। आपको यह बात समझ आने लगती है कि हमेशा वैसा नहीं होता जैसा आप चाहें।

कुछ रिश्तों का खत्म होना ही सही होता है:

प्यार जिंदगी में सिर्फ एक बार होता है...ये सोचकर बिल्कुल भी निराश न हों। शुरुआत में आपको अपने पार्टनर की हर बात अच्छी लगती है। आप उन्हें अपनी पूरी दुनिया मान लेते हैं, लेकिन समय के साथ आप अपने Partner को गहराई से जानते हैं जिस वजह से रिश्तों में दरार आने लगती है।

कई बार रिश्तों में खटास आना भी अच्छा होता है क्योंकि वो रिश्ते जिनसे आप पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है उन रिश्तों का खत्म होना ही सही होता है।

साइकिल के दो पहियों की तरह है रिश्ता

Relationship में Partners दो पहियों की तरह होते हैं। अगर जरा सा कोई लड़खड़ाए तो बैलेंस बिगड़ जाता है। इसलिए रिश्ते की गाड़ी को चलाने के लिए दोनों पहियों का ठीक होना जरूरी होता है। एक के गड़बड़ाने से सीधा असर दूसरे पर पड़ता है।

⏩⏩ इन First Night Mistake को न करे 

अगले रिश्ते को निभाने में मिलेगी मदद

एक अच्छा जीवनसाथी बनना आसान नहीं है चाहे आपका साथी कितना भी अच्छा क्यों न हों। ब्रेकअप आपको वह सभी बातें सिखा देता है जिन वजह से आपके रिश्तों में खटास आई।

अब जब आप कभी भी किसी और से रिश्ता जोड़ने की सोचेंगे तो उस से पहले उन सभी बातों का ध्यान रखेंगे जो आपके पिछले रिश्ते में खटास की वजह बनी थी।

आप आत्मनिर्भर बनते है

अगर आप हर तरह से अपने पार्टनर पर निर्भर रहते थे तो ब्रेकअप के बाद आप खुद पर निर्भर रहना सिख जाएंगे। पहले आपको रोने के लिए पार्टनर के कंधे की जरूरत होती थी, तो अब आपको इस बात का एहसास हो जाता है कि आप खुद को संभाल सकते हैं। किसी और पर प्यार लुटाने के बजाय आप सबसे पहले खुद को प्यार करने लगेंगे।

No comments:

Powered by Blogger.